Jawan Praveen Singh : उत्तराखंड के टिहरी का लाल जम्मू-कश्मीर के शोपियां में देश के दुश्मनों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गये.टिहरी के पांडोली गांव के वीर जवान प्रवीन सिंह शोपियां में शहीद हो गए हैं.
जवान प्रवीन सिंह की शहादत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है.सीएम धामी ने ट्वीट किया और लिखा कि ‘वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन, आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा’. वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जवान की शहादत पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
वीर जवान प्रवीन सिंह की शहादत की खबर सुनने के बाद उनके गांव पांडोली में मातम पसरा है। हर किसी की आंखे नम है। बताया जा रहा है कि कल यानी शनिवार तक वीर जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पांडोली पहुंचेगा।