High Alert In uttrakhand : उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मस्जिदों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

High Alert In uttrakhand : नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर देशभर में माहौल बिगड़ रहा है । वहीं अब इस बिगड़ते माहौल का असर उत्तराखंड राज्य में भी देखने को मिल रहा है आपको बता दें कि उत्तराखंड में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया इसके साथ ही मस्जिदों के बाहर सुरक्षा भी पढ़ाई है और चिन्हित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया ।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में माहौल बिगड़ने के बाद उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शक्ति दिखाते हुए सभी जिला प्रभारियों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं वहीं अधिसूचना विभाग को अलर्ट कर दिया है।

हरिद्वार जिले में कुछ जगह पर मुस्लिम संगठनों ने रैली निकालने की अनुमति मांगी थी लेकिन कानून व्यवस्था को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई । इसके बावजूद प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर व केलाखेड़ा दो जगह पर मुस्लिम संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया जबकि देहरादून में शांति रही किसी तरीके का कोई प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली है। वही शांति भंग होने की बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक अक्षय कुमार ने बताया कि कुछ जगह जुम्मे की नमाज के दौरान प्रदर्शन की बात सामने आई थी । जिसके बाद प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली है । पुलिस महानिदेशक का कहना है कि यदि किसी ने भी अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।