Harda Remembered the Shaktimaan : हरदा को याद आया शक्तिमान प्रकरण, कहा में गणेश जोशी से बहुत नाराज हूँ !

Harda Remembered the Shaktimaan : शक्तिमान घोड़े की टांग टूटना, फिर उसकी मौत के कारण मैं, गणेश जोशी जी से बहुत नाराज हूं। यदि आप कोई बड़ा पुण्य का काम करते हैं तो पाप माफ भी होते हैं। राज्य में अनिवार्य चकबंदी की उनकी घोषणा एक साहसपूर्ण नीतिगत निर्णय है। वह ऐसा कर सकें, मेरी कामना है। हमारी सरकार 2016 में पर्वतीय चकबंदी का कानून बना करके गई है, नियमावली भी तैयार की है। हमारी सरकार ने क्लस्टर बेस्ड एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने के लिए पारस्परिक तौर पर जमीनों की अदला-बदली और लीजिंग की पॉलिसी बनाकर के भी रखी है। हमने जमीनों के जो अनेक प्रकार के वर्गीकरण थे, जो राज्य की कृषि में बड़े बाधक थे, उन वर्गीकरणों को भी हमने लगभग समाप्त किया है। भूमिहीनों को भूमि के अधिकार का निर्णय भी हमारी सरकार ने किया व उसको लागू किया। हमारी सरकार ने भूमि सुधार को एक एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, लेकिन समय की कमी के कारण हम भूमि का नया बंदोबस्त नहीं कर पाए और चकबंदी क्रियान्वित नहीं हो पाई जबकि हमने चकबंदी का कैडर भी बनाया और रैवन्यू कैडर को भी सशक्त किया, पटवारी भर्ती आदि से लेकर के कानूनगो, नायब तहसीलदारों आदि के पदोन्नति के मामलों को भी सेटल किया, तो जमीन का नया बंदोबस्त और अनिवार्य चकबंदी, यह दो बड़ी चुनौती पूर्ण समस्याएं राज्य के सम्मुख हैं। यदि वर्तमान सरकार इसका समाधान निकालती है तो मैं उन्हें दूँ, मंत्री जी को बधाई दूंगा।