Ghasyari Kalyan Yojana launched : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुचें यहां पहुचकर गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारम्भ किया ।
अमित शाह ने आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच कर बन्नू स्कूल रेस कोर्स में मुख्यमंत्री कल्याण योजना का शुभारंभ किया । बता दें इस दौरान गृह मंत्री ने कई महिलाओं को चारा किट बाटकर योजना शुरू की । इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।
Ghasyari Kalyan Yojana launched : मुख्यमंत्री ने जताया आभार –
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करने को लेकर गृहमंत्री का आभार जताया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संगठन और प्रशासन के क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहास बनाया है । सीएम ने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दोनों क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।
ये भी पढ़े : पूरे 27 दिन बाद जेल से रिहा हुए शाहरुख के बेटे आर्यन खान, पहली तस्वीर आई सामने
Ghasyari Kalyan Yojana launched : गृहमंत्री ने अभिभावक के तौर पर रखा उत्तराखंड का ख्याल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन के दौरान ये कहा कि अमित शाह ने गृहमंत्री की तरह नहीं अभिभावक के तौर पर उत्तराखंड का ख्याल रखा । सीएम ने कहा कि 2013 की आपदा से ज्यादा पानी पिछले दिनों की बरसात में आया और गृहमंत्री पीड़ितो का दर्द बाटने आगे आए । सीएम ने आगे कहा कि कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उस कश्मीर से गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाई। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए उत्तराखंड की जनता की ओर से मैं गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं ।