Ganesh Joshi Statement : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर टिप्पणी किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। आज देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी को शक़्क्तिमान का हत्यारा बताते हुए संकोचित बयान दिया है ये उनकी मानशिकता ओर अपरिपक्वता को दर्शाता है ।
भाजपा को ऐसे बयान देने की आदत पड़ गई है भाजपा पहले से ही सनातन धर्म को बदनाम करने की व शहीदों का अपमान करती आ रही है जिसको कांग्रेस बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी, राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी थी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री उसे हादसा बता रहे हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध करते रहेंगे