Dynamic CM Dhami : चंपावत में जीत के बाद PM मोदी ने की धामी की तारीफ़, कहा उत्तराखंड के ‘Dynamic’ सीएम है धामी

Dynamic CM Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। आपको बता दें कि 55025 वोट से जीत हासिल करके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास रच दिया है. इस इतिहास को रचने और चंपावत उपचुनाव में जीत हासिल करने पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी को जीत की भदई देते हुए उनकी तारीफ़ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रदेश का डायनामिक सीएम बताया है। जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए उन्हें उत्तराखंड का डायनामिक बताया है इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।