Cheated Lakh Rupees : सरकार नौकरी के नाम पर युवक से ठगे लाखों रूपय, पढ़ें पूरा मामला

Cheated Lakh Rupees : सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक ग्रामीण से महिला और उसके दो साथियों ने लाखों रुपए की ठगी कर ली है । हद तो तब हो गई जब इन तीनों ने मिलकर युवक को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया । जब युवक को इस बात का पता चला तो युवक ने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन तीनों ठगों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया । युवक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव के रहने वाले संजय सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका हाईवे के पास अपना ढाबा है । 25 जून 2022 को उनके ढाबे में एक युवक आया था और उसने कहा था कि वह सेना में नौकरी करता है । इसके साथ ही उसने यह भी कहा था कि यदी कोई सेना में जाना चाहता है तो उसे भर्ती करा देगा । इस पर संजय सैनी ने अपने बेटे गौरव सैनी के लिए बात की । संजय सैनी ने बताया कि इस पर उस युवक ने 3 लाख रुपये की मांग की और उन्होंने युवक की बात मानते हुए डेढ़ लाख रुपए खाते में डलवा दिए । संजय सैनी ने आगे बताया कि कुछ दिनों बाद उनके बेटे को मेडिकल के लिए दिल्ली भी बुलाया गया और 50000 वहां भी लिए गए लेकिन दिल्ली में कोई मेडिकल नहीं कराया गया। संजय सैनी का कहना है कि इसी बीच उसने 1 लाख और लिए और बेटे को गुजरात में बुलाकर फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया।

ये भी पढ़ें : Acid Attack Threat In Haridwar : हरिद्वार में युवक ने युवती पर तेजाब डालने की दी धमकी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Cheated Lakh Rupees : संजय सैनी ने बताया कि उनका बेटा 1 महीने के करीब गुजरात में रहा लेकिन उसकी कहीं जॉइनिंग नहीं हुई । बेटे ने जब उस लेटर की जांच कराई तो पता चला कि वह तो फर्जी जॉइनिंग लेटर है इस पर बेटे ने युवक से पैसे वापस करने की बात कही लेकिन ठग युवक ने उसे धमकी दी और भगा दिया । जब बेटा घर पहुंचा तो उसने पूरा मामला अपने पिता यानी संजय सैनी को बताया । वहीं कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय सैनी की तहरीर के आधार पर उन्होंने सोनू पुंडीर, उसकी पत्नी वर्षा मलिक और अनिरुद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीनों ठगों की तलाश भी शुरू कर दी है