Acid Attack Threat In Haridwar : हरिद्वार में युवक ने युवती पर तेजाब डालने की दी धमकी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Acid Attack Threat In Haridwar : हरिद्वार में एक 19 वर्षीय लड़की को एक युवक ने तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला युवक युवती के पड़ोस में रहता है और उससे शादी करना चाहता है लेकिन युवती के इंकार पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दे डाली है

हरिद्वार को वैसे तो धर्मनगरी कहा जाता है लेकिन हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा। दरहसल हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा में एक युवक को इंकार इतना नागवार हुआ की उसने युवती को तेजाब डालने की धमकी तक दे डाली। ऋषभ एंक्लेव में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक ने उसे शादी के लिए प्रपोज़ किया था लेकिन युवती ने इंकार कर दिया जिससे गुस्साए युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब डालकर चेहरा ख़राब करने की धमकी दे डाली। जिसपर युवती की मॉं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

ये भी पढ़ें : Kempty Falls Mussoorie : भारी बारिश से रौद्र रूप में मसूरी का कैंपटी फॉल, सैलानियों के लिए लगाई पाबंदी

Acid Attack Threat In Haridwar : ऋषभ एंक्लेव का है मामला

मामले में ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषभ एंक्लेव के निकट सीतापुर फाटक निवासी एक महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की उनकी 19 वर्षीय बेटी अपने पैतृक मकान एक्कड़कलां में रहकर पढ़ाई करती है । महिला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक जिसका नाम अमित है वह उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता है।

Acid Attack Threat In Haridwar : युवती की मां ने लगाए कई गंभीर आरोप

यूवती की मां का कहना है कि युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी व मारपीट भी की है । महिला ने बताया कि जब 12 सितंबर की सुबह करीब 10:00 बजे उनकी बेटी ऋषभ एंक्लेव सीतापुर फाटक आ रही थी तो अमित ने उसे धूम सिंह पब्लिक स्कूल के पास रोककर उसके साथ छेड़खानी की जब उनकी बेटी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यह तो बस एक नमूना है इतना ही नहीं शादी ना करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की भी धमकी दी है। युवती की मॉं का कहना है की आरोपी के यू बार बार धमकी देने से उनकी बेटी काफी घबराई हुई है और वह घर से बाहर जाने में भी डरती है। वहीं कोतवाल सी.सी. नैथानी का कहना है कि पीड़ित युवती की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।