CM Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानि सोमवार को सचिवालय में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों के प्रति ध्यान देने के साथ ही योजनाओं में तेजी लाए जाने के लिए निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य की धीमी प्रगति के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर “की परफॉर्मेंस इंडिकेशन” से इसे जोड़ा जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा निगमों के कार्यकलापों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता सुधार के लिए टेक्निकल परफॉर्मेंस आदि में व्यवस्था बनाई जाए।
ये भी पढ़ेें : Cheated Lakh Rupees : सरकार नौकरी के नाम पर युवक से ठगे लाखों रूपय, पढ़ें पूरा मामला
CM Pushkar Singh Dhami : विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता जरूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता आदि का मास्टर प्लान भी तैयार किए जाने की उपलब्धता बताई साथ ही प्रदेश के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने के लिए कारगर प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की और साथ ही प्रदेश में विद्युत बिलोम में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिए 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शिविर लगाकर बिजली बिलों के सम्बन्ध में जनता की शिकायतों का निराकरण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
CM Pushkar Singh Dhami : बिजली कटौती का सामना ना करना पड़े इसके प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए—सीएम
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना ना करना पड़े इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही मुख्यमंत्री ने अंडरग्राउंड केबल इन एवं स्मार्ट मीटर योजना के काम में तेजी लाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित योजनाओं का वितरण तैयार किया जाए साथ ही लखवाड़ व्यासी जमरानी आदि परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।