CM Pushkar Gift To Anganwadi Workers : धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तौहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 1800 रूपय व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1500 रूपय साथ ही आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 1500 रूपय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1800 रूपय की वृद्धि
दिपावली के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि करके उन्हें बड़ी सौगात दी है। बता दें सीएम पुष्कर ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1800 रूपय की वृद्धि की है तो वहीं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 जबकि आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में भी 1500 रूपय बढ़ोतरी की स्वीकृति दी है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल के आदेशानुसार नवंबर माह से मानदेय में वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें : देश भर में मनाया जा रहा है धनतेरस का पावन त्यौहार, आज ऐसे करें मां धनवंतरी की पूजा
CM Pushkar Gift To Anganwadi Workers :

CM Pushkar Gift To Anganwadi Workers : आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की कुल संख्या 35014
वर्तममान समय में आई०सी०डी०एस० विभाग के अंदर कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 है जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 इसके अलावा मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। यदी कुल संख्या की बात की जाए तो वर्तमान समय में कुल आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या 35014 है। वहीं मानदेय में बढ़ोतरी के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कुल मासिक मानदेय 9300 रूपये होगा जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5250 मासिक मानदेय बढ़ोतरी के बाद मिलेगा तो वहीं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रूपये दिया जाएगा।

CM Pushkar Gift To Anganwadi Workers :
बता दें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए दिपावली के उपहार के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है।