CM Dhami Targeted Yashpal : सीएम पुष्कर ने शायराना अंदाज़ में साधा यशपाल आर्य पर निशाना, कहा— जाने वाले को कौन रोक सकता है

CM Dhami Targeted Yashpal : कैबिनेट मंत्री  यशपाल आर्य ने आज यानि सोमवार को अपने बेटे संजीव आर्य के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है । आपको बता दें यशपाल आर्य दिल्ली में पार्टी नेताओं हरीश रावत और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में कॉन्ग्रेस में शामिल हुए हैं।

CM Dhami Targeted Yashpal : यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से तेज हुई सियासत

यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासत में काफी हलचल पैदा हो गई है । यशपाल आर्य को लेकर तमाम राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं । इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यशपाल आर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है । पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की भाजपा में देश हित सर्वोपरि होता है,  इसलिए भाजपा में जो भी देश को सर्वोपरि मानता है वह कभी पार्टी नहीं छोड़ता है । इसके आगे उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में सब का सम्मान किया गया है । लेकिन जिसको इसमें परेशानी होती होगी वह पार्टी छोड़ता है पुष्कर सिंह धामी ने आगे जनता का जिक्र करते हुए कहा कि यह बात जनता को तय करनी है कि कौन सही है और कौन गलत।

जाने वाले को कहा रोक सका है – मुख्यमंत्री धामी

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तौर पर यशपाल आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि आर्य के व्यक्तिगत हित आड़े आ रहे होंगे इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है इसके बाद मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा कि जाने वाले को कहा रोक सका है कोई तुम चलो हो कहीं तो रोकने वाला भी नहीं कोई।

ये भी पढ़े : Corona Update Uttarakhand : उत्तराखंड में ना के बराबर कोरोना के मरीज़, रविवार को प्रदेश में 6 लोगों में हुई कोरोना की पुष्ठि

यशपाल आर्य बोले – मेरा धर्म और कर्म कांग्रेस को स्थापित

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कई अहम बातें कहीं है । यशपाल आर्य ने कहा है कि आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि मैं अपने परिवार में शामिल हो रहा हूं । यशपाल आर्य ने आगे कहा कि इससे सुखद दिन और सुखद एहसास मेरे लिए हो ही नहीं सकता । मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से हुई है और मेरा धर्म और कर्म कांग्रेस को स्थापित करने के लिए ही होगा ।