Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं , कहा मैं बहुत बधाई देता हूं

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है । वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शुभकामना संदेश दिया । सीएम धामी ने कहा मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत बधाई देता हूं सीएम ने कहा वैज्ञानिकों ने जो कार्यक्रम शुरू किया है वह सफल होगा और भारत की साइंस टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया को दिशा देने का काम करेगी