Rajnath Praised CM Pushkar : केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को दी ‘धाकड़ बल्लेबाज़’ की उपाधी, पढ़ें और क्या कुछ कहा

Rajnath Praised CM Pushkar : केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ। राजनाथ सिंह ने क्रिकेट की भाषा में सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि 20-20 मैच के आखिरी ओवर में सीएम धामी को उतारा गया है

Rajnath Praised CM Pushkar : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का किया अनावरण

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने पौड़ी पीठासीन में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण किया साथ ही सहकारिता विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण के चेक भी वितरित ​किए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ ने ट्वीट किया।

Rajnath Praised CM Pushkar

ये भी पढ़ें : 24 घंटे के भीतर देहरादून पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, लूटपाट की वजह से की गई थी युसुफ की हत्या

राजनाथ ने सीएम धामी को बताया धाकड़ बल्लेबाज़

राजनाथ सिंह ने क्रिकेट की भाषा में सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि 20-20 मैच के आखिरी ओवर में सीएम धामी को उतारा गया है और वो काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं। राजनाथ सिंह ने लिखा की उत्तराखंड की जनता की सीएम धामी पर काफी उम्मीदें टिकी हुई हैं और मुझे पूरा विश्वास है की वो इन उम्मीदों पर पूरी तरीके से खरा उतरेंगे। बता दें केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहे।

Rajnath Praised CM Pushkar

इस दौरान उन्होंने पौड़ी पीठासीन में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण किया साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धाकड़े बल्लेबाज की उपाधी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि उन उम्मीदों पर सीएम धामी जरूर खरा उतरेंगे।