Budget 2022 Update : आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2022 पेश किया । 2022 का बजट कई लोगों के लिए सौगात लेकर आया तो कई लोगों के लिए निराशा भी लाया।
Budget 2022 Update : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बजट को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरा है।ब जट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार के बजट को जीरो सम बजट बताया है। राहुल का कहना है कि इस बजट में नौकरी पेशा। मिडिल क्लास के लिए, गरीबों के लिए, बेरोजगारों के लिए किसानों के लिए कुछ नहीं है।
Budget 2022 Update : हरदा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
बजट 2022 को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरीश रावत ने कहा है कि बजट 2022 बेहद निराशाजनक है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 5 राज्य में होने वाली आगामी चुनाव को देखते हुए यह बजट पेश किया है यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है।
Budget 2022 Update : गरीब की जेब खाली
इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने भी मोदी सरकार रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा कि गरीब की जेब खाली , नौकरी पेशा की जेब खाली, मध्यम वर्ग की जेब खाली, किसानों की जेब खाली, छोटे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कुछ नहीं है।
Budget 2022 Update : बजट को लेकर थरूर का बयान
बजट को निराशाजनक बताने की कड़ी में एक नाम शशि थरूर का भी नाम जुड़ा। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि बहुत निराशाजनक बजट है उन्होंने कहा इस बजट में कुछ भी नहीं है यह आश्चर्यजनक रूप से निराशाजनक है.
ये भी पढ़ें : आप का चुनावी गीत हुआ लॉंच, ज्वलंत मुद्दों के साथ ही भाजपा—कांग्रेस पर साधा गया है निशाना