Big Breaking : सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है ।बता दें कि अग्नीपथ योजना का विरोध लगातार उग्र हो रहा है , इस बढ़ते प्रदर्शन के बीच हरियाणा से यह खबर सामने आई है कि यहां एक युवा ने अग्निपथ योजना से आहत होकर आत्महत्या कर ली है।
मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है जो जींद के लिजवाना का रहने वाला था बताया जा रहा है कि मृतक सचिन रोहतक के देव कॉलोनी स्थित में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। अग्नीपथ योजना के बारे में जानने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया।
मृतक सचिन के चचेरे भाई प्रदीप सिहाग ने कहा कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह का कदम उठाएगा। इसके साथ ही प्रदीप ने बताया कि सचिन के पिता सेना में नायक पद से लगभग साल भर पहले ही रिटायर हुए हैं। वहीं सचिन ने लगभग 2 साल पहले सर्विस मैन कोटे से सेना भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल पास कर लिया था, लेकिन अभी तक उसकी लिखित परीक्षा नहीं हुई थी। इसके कारण उसे डर था कि कही वह ओवर ऐज न हो जाए।