Big Breaking : मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई बैठक, लेकिन नहीं पहुचे अधिकारी

Big Breaking : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों के संबंध में विधानसभा देहरादून में बुलाई गई बैठक में समय से अधिकारियों के न पहुंचने पर उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी बेहद नाराज हुई उन्होंने ऐसे अधिकारियों की सूची भी तलब की है । वही पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समय की कद्र सभी अधिकारियों को होनी चाहिए।

आपको बता दे कि उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रहा है सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई की थी…जिसमें कई विभागों के अधिकारी नही पहुंचे जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की है