Big Breaking : महिला का अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी , जांच में जुटी पुलिस

Big Breaking : खबर उत्तराखंड के नैनीताल झील से है जहां नैनीझील गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने शव को नैना देवी मंदिर के पास झील में उतराते देखा. स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने शव को नैना देवी मंदिर के पास झील में उतराते देखा. जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है.