Baby Rani Maurya : कयासों पर लगा फुल स्टॉप, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Baby Rani Maurya : उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद अब मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से पूर्व राज्यपाल को एक पत्र भेजा गया है इस पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Baby Rani Maurya : इस्तीफा देने के बाद से ही लगाएं जा रहे थे कयास

बेबी रानी मौर्य के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें भाजपा भाजपा हाईकमान  की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं भाजपा ने अब इस बात पर मुहर लगाते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। बता दें कि  बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से बीती 8 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद वे देहरादून से दिल्ली चली गई थी । बेबी रानी मौर्य 3 साल तक उत्तराखंड की राज्यपाल पद पर रही, इस दौरान उन्होंने अपने कार्य को निष्ठा के साथ तो निभाया ही साथ ही अब भाजपा के द्वारा जिस तरीके से उनपर भरोसा जताया गया है उससे कहीं ना कहीं उनका कद भी जरूर बढ़ा है।

ये भी पढ़ें : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित गुरुद्वारे में टेका मत्था, संगत की झूठी थालियां धोकर की सेवा

 

बेबी रानी मौर्य चुनाव प्रचार—प्रसार में भी निभा सकती हैं अहम जिम्मेदारी

बता दें उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में बेबी रानी मौर्य के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे की भाजपा हाईकमान बेबी रानी मौर्य को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है जिसके बाद अब भाजपा की तरफ से बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं अब जिस तरीके से विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए भी उन्हें आलाकमान की तरफ से अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है।