Agnipath Yojna Protest :केंद्र की अग्नीपथ योजना को लेकर उत्तराखंड राज्य में विरोध लगातार उग्र हो रहा है। इस बढ़ते विरोध को देखते हुए उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने एक वीडिओ जारी प्रदेश के युवाओं से खास अपील की है। DGP अशोक कुमार ने कहा हमारे कुछ युवा साथी देश के अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलनरत है कुछ गलतफहमी का शिकार है, कुछ को भड़काया जा रहा है मैं सभी साथियों से अपील करता हूं कि कृपया करके शांति बनाए रखें कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं .
धैर्य बनाए रखें और संयम से काम ले। डीजीपी अशोक कुमार ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना को इस दृष्टि से भी देखा जा सकता है कि आर्मी के साथ-साथ दूसरी तरह की नौकरी के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। जैसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा की है कि को बाद अग्निवीरो को बाद में भी नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। DGP अशोक कुमार ने आगे कहा कि अगर आपको फिर भी विरोध करना है तो युवा लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करें और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास ना करें।