Agneepath Yojna : हल्द्वानी में बिगड़ा माहौल, सड़को पर उतरे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्च

Agneepath Yojna : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उत्तराखंड से भी इस बढ़ते विरोध के कुछ तस्वीरें सामने आ रही है। बता दें, कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में इस योजना का विरोध शुरू हो गया है. शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में युवा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए और जुलूस निकालने की तैयारी करने लगे.

इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के आवास की तरफ बढ़ रहे थे. इससे पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिकोनिया चौराहे पर जाम भी लगा दिया.

बता दें कि हल्द्वानी में शुक्रवार की सुबह युवा अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतर आए और इन युवाओं ने तिकुनिया चौराहे पर नेशनल हाईवे में जाम लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने युवा छात्रों को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने, इसके बाद वह भगदड़ की स्थिति बन गई। बताया यह भी जा रहा है कि युवा छात्र केंद्रीय रक्षा मंत्री के आवास की ओर बढ़ने लगे थे। वही जब पुलिस के रोकने पर भी युवा नहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज में युवकों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। शहर में अब भी अफरा-तफरी का माहौल है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात है ।