Acid Attack In Dehradun : देहरादून में हैवानियत की सारी हदें पार, 2 साल के मासूम पर फेंका तेज़ाब

Acid Attack In Dehradun : खबर देहरादून के तिलक रोड से सामने आ रही है जहां एक अनजान व्यक्ति ने 2 साल के मासूम पर एसिड फेंक दिया। जिसमें बच्चा बुरी तरह झुलस गया । बताया जा रहाहै कि बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब मां वहां पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं बच्चे के परिजनों ने अनजान आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Acid Attack In Dehradun : जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है जब कोतवाली पुलिस को यह जानकारी मिली की 2 साल का रूद्र कटारिया निवासी भजन आश्रम 3 तिलक रोड जिला देहरादून 8:30 बजे करीब रात को अपने घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक उस पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके आसपास थी कि इतने में एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे के पास आया और उसकी निक्कर पर ऐसे डाल दिया तेज़ाब डालते ही बच्चे की चीख निकल पड़ी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बच्चे की मां ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता महेश कटारिया उस समय हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।