AAP Song Launched : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार प्रसार तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के द्वारा भी चुनाव के लिए अधिकारिक गीत लॉंच किया गया जिसमें पहाड़ की पीड़ा को बखूबी दिखाया गया है।
AAP Song Launched : गीत में पहाड़ की पीड़ा को दर्शाया गया है बखूबी
भाजपा और कांग्रेस के बाद आज आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव के मद्देनज़र चुनावी गीत लॉंच कर दिया है। गीत को लॉंच आम आदमी पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने किया। गीत में पहाड़ की पीड़ा को दर्शाने के साथ ही उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को दर्शाया गया है।
AAP Song Launched : भाजपा और कांग्रेस पर कोठियाल का निशाना
यही नहीं आम आदमी पार्टी के इस गीत में उत्तराखंड की पीड़ा को दर्शाने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा गया है। गीत को लॉंच करने के बाद मीडिया से बात करते हुए आप के सीएम पद उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक राज्य को बारी—बारी से लूटने का काम किया है लेकिन अब इस चुनाव में जीतकर आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों को सबक सिखाने का काम करेगी।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, 53 को दिया मौका, 17 सीटों पर अभी भी मंथन जारी