AAP Against Dhan singh Rawat : मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदेशभर में दहाड़े आप कार्यकर्ता, बर्खास्तगी की उठाई मांग

AAP Against Dhan singh Rawat : आम आदमी पार्टी द्वारा आज उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। आप कार्यकर्ताओं ने मंत्री धन सिंह रावत पर युवाओं का हक मारने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सहायक शिक्षा निरीक्षक के 08 पदों पर अपने चहेतों की भर्ती कर दी जो पूरी तरह गलत थी।

मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन

उत्तराखंड समेत राजधानी देहरादून में भी हर विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। आप प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने उच्च शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अपने चहेतों के साथ साथ आरएसएस ,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और वहां के कुलपति के करीबियों को अवैध रुप से नियुक्त करवाया जो पूरी तरीके से गलत है।

AAP Against Dhan singh Rawat : बेरोजगार युवाओं के हक पर डाका डालने का लगाया आरोप

प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश में बेरोजगारी के आंकडों में पहले स्थान पर है,जो बीजेपी की देन है और ये आंकडे पूरे प्रदेश को शर्मसार करते हैं। ऐसे में बेरोजगारों को नौकरी देने के बजाय ये सरकार और उसके मंत्री बेरोजगारों के हक पर डाका डालने का काम कर रहे हैं,और अपने करीबियों को सरकारी नौकरियों का लाभ पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : CM Pushkar On Teachers Day : सीएम पुष्कर ने किया ‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

सीएम से मंत्री धन सिंह को बर्खास्त करने की उठाई मांग

आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले का संज्ञान लें और तत्काल प्रभाव से धन सिंह रावत से इस्तीफा लें। वहीं उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि यदी सरकार उन्हें मंत्रीमंडल से बाहर नहीं करती है ,तो आप पार्टी पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाकर इनकी करतूतों का पर्दाफाश करेगी और इनके खिलाफ बडा जनांदोलन करेगी।