Uttarakhand Breaking : दो पक्षों की मारपीट के बीच घुसा कुत्ता , लोगों को कर दिया लहूलुहान

Uttarakhand Breaking : मामला धर्मनगरी हरिद्वार के रुड़की का है जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । मारपीट के दौरान एक पक्ष के कुत्ते ने दूसरे पक्ष के लोगों को काट लिया । बता दें, कि इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ये सब होता दिख रहा है। वहीं मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है ।

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी की है. दरअसल ये पूरी घटना होली वाले दिन की है जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट से जुड़ा घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक कुत्ता भी हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही पीड़ित पक्ष के बच्चे लोगों से बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं.

फिलहाल, इस मारपीट में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.