Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल जन्मदिन है…. इस अवसर पर उत्तराखंड बीजेपी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। कल यानि 16 सितम्बर को इसके तहत प्रदेशभर में धार्मिक व खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि सीएम के जन्मदिन पर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा के साथ मैराथन दौड़ कराई जाएगी।
महिला कार्यकर्ता मंडलस्तर पर मंदिरों में पूजा करेंगी। उन्होंने कहा कि नकल निरोधक कानून व भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का प्रदेश के युवाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है। युवा हित में सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर है।