Uttrakhand News : अब खबर रुद्रप्रयाग से है जहां भीमबली से ऊपर पहाड़ो पर फंसे कुछ लोगों रो SDRF की टीम ने सकुशल रेस्क्यू रेस्क्यू किया ।
बता दें, कि 12 जून की देर SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली से लगभग 06 किमी ऊपर नेपाली मूल के 11 व्यक्ति व DDRF के 03 जवान फंसे हुए है।उक्त सूचना पर ASI प्रविंद्र धस्माना के हमराह SDRF टीम व साथ ही DDRF के 04 जवान तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
SDRF टीम द्वारा देर रात्रि कड़ी मशक्कत करते हुए लिंचोली से लगभग 15-16 किमी दूर घटनास्थल पर पहुँचकर सभी फंसे हुए लोगों को आश्वस्त किया व अपने पर्यवेक्षण में वापसी के लिए नीचे लौटे। SDRF टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम व वैकल्पिक मार्गों से होते हुए 10 नेपाली मूल के व्यक्तियों, 03 DDRF जवानों व एक शव को भीमबली पहुँचाया गया।