Uttrakhand News : दायित्वों की फर्जी सूची वायरल करने वालो पर होगी कार्यवाही, महेंद्र भट्ट ने दिए आदेश

Uttrakhand News : उत्तराखंड सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल मामले को प्रदेश भाजपा ने बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़े : हरिद्वार में रील बनाने के लिए कार से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

उन्होंने प्रदेश कार्यालय प्रभारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर फर्जी सूची वायरल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने को कहा है। भट्ट के मुताबिक, आंतरिक जांच कमेटी को आवश्यकता होगी तो वह पुलिस का भी सहयोग लेगी।