Uttrakhand Crime Breaking : तोताघाटी से हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि एक महिला सेल्फी लेते समय गहरी खाई में जा गिरी थी. हादसे में महिला की मौत हो गई थी, लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में पुलिस की ओर से ये जानकारी दी गई है कि महिला सेल्फी लेते खाई में नहीं गिरी थी बल्कि उसके पति उसे धक्का दिया था। पुलिस ने आरोपी पति राहुल को उसके घर मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है.
क्या था मामला —–
नव विवाहिता प्रियंका (27) की मौत के मामले में मृतका के भाई द्वारा थाना देवप्रयाग में उसके पति राहुल सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने राहुल को उसके घर मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. बीते 2 अगस्त को नव विवाहिता प्रियंका बाइक से केदारनाथ से अपने पति राहुल सैनी के साथ वापस घर लौट रही थी. तोताघाटी के समीप सौड़पाणी में कथित रूप से सेल्फी लेते उसकी खाई में गिरने से मौत होने की बात पति राहुल द्वारा पुलिस को बताई गई थी. प्रियंका का शव पुलिस को अगली सुबह खाई में मिल पाया था.