नैनीताल से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां कालाढूंगी में एक कुक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कालाढूंगी के बक्सेंट रिसॉर्ट में गिरीश चंद्र त्रिपाठी नाम के रसोइए की चाकुओं के गोदकर हत्या कर दी गई है। गिरीश की उर्म
54 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि. गिरीश चंद्र त्रिपाठी पास के ही गांव का रहने वाला था. उसका शव बुधवार शाम को बक्सेंट रिसॉर्ट के किचन में मिला.
रीश चंद्र त्रिपाठी के हत्या की खबर जैसे ही लोगों की मिली पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रिसॉर्ट में लोगों की भीड़ लग गई. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का शव किचन में खून से लथपथ पड़ा हुआ था.
गिरीश चंद्र त्रिपाठी के भाई हेम चंद्र त्रिपाठी ने हत्या का आरोप रिसॉर्ट के मालिक गुप्ता पर लगाया है. आरोप है कि गुप्ता के कहने पर ही रिसॉर्ट के मैनेजर मोहन मसीह ने स्टाफ के साथ मिलकर पहले गिरीश चंद्र त्रिपाठी की चाकूओं से हत्या की और फिर उस पर सीमेंट डाल दिया है. इस घटना के बाद से ही मैनेजर मोहन मसीह फरार है.वहीं, मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने बताया कि सीओ और कालाढूंगी थाना प्रभारी को मामले में जांच के आदेश दिए हैं. पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. गिरीश चंद्र त्रिपाठी इस रिसॉर्ट में साल 2012 से काम कर रहा था. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के शरीर 35 से अधिक वार किए गए हैं.