Mysterious Temple : उत्तराखंड की भूमि पर देवी देवता साक्षात विराजमान है , यहां के चमत्कारिक मंदिरों की अलौकिक शक्तियां यहां देव देवताओं के होने का प्रमाण देती है , कुछ ऐसी अलौकिक शक्तियो का प्रभाण देता है उत्तराखंड के नई टिहरी से बटखेम गांव में स्थित मां काली का मंदिर जो अपने रहस्य और चमत्कारों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

कहते है यहां देवी खुद भक्तों के बीच आती हैं और उनकी मनोकामनाएं सुनती हैं। मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यहां मां काली खुद आपकी मनोकामना बताती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे वो कैसे दरअसल इस मंदिर में महाकाली की डोली भक्तों की मनोकामना को दीवार पर लिखती हैं।

इसके बाद तुरंत ही मां द्वारा भक्तों की समस्या का समाधान भी उसी दीवार पर लिखी जाती है औऱ ऐसे मां काली ना सिर्फ अपने भक्तों की पुकार सुनती है बल्कि समाधान भी कर जाती है।