Big Breaking : राम झूला टापू पर फंसे बाबा, एसडीआरएफ टीम ने ऐसे किया रेस्क्यू, देखें विडिओ

Big Breaking : खबर ऋषिकेश से है जहां राम झूला राम झूला के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को मस्तराम घाट पर एक बाबा फंसे हुए दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से बाबा टापू पर ही फंसे हुए थे । फ़ोन की बैटरी खत्म हो जाने के कारण फ़ोन स्विच ऑफ हो गया था। इसलिए वह किसी को सूचित भी नही कर पाए। बाबा जी लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि किसी तरीके से उनके फंसे होनी की सूचना किसी को मिल जाये और कोई उन्हें इन संकट से बाहर निकाले। इतने में किसी अन्य व्यक्ति की सर्चिंग करती हुई SDRF टीम देवदूत बनकर वहां पहुँची।
एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से बाबा जी( नाम चंदन दास उम्र 42 वर्ष निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर राम झूला ऋषिकेश) को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम में आरक्षी किशोर कुमार, ओमप्रकाश, अमीचंद, पंकज, जितेंद्र, कपिल कुमार रेस्क्यू में शामिल रहे