Big Breaking : उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहा है। खबर राजधानी देहरादून शहर से है जहां मसूरी रोड स्थित एक होटल में महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाले महिला कर्मचारी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया गया है। वही होटल में ठहरे नाबालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मेडिकल की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उसके अनुसार आज यानी शनिवार को आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया जाएगा।