Kiara Siddharth Linkup Rumours : सिद्धार्थ संग लिंकअप की ख़बरों पर कियारा ने की खुलकर बात, कर दिया ये बड़ा खुलासा

Kiara Siddharth Linkup Rumours : बॉलीवुड ऐक्ट्रस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लिंकअप की ख़बरें आजकल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है लेकिन अब कियारा ने सिद्धार्थ और उनके अफेयर की खबरों के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है। कियारा का कहना है कि मैं ऐसी अफवाहों से हैरान हूं और जानना चाहती हूं कि आखिर कौन है जो इस तरह की खबर फैला रहा है ?

 

ऐसी अफवाहों से अपनी पर्सनल लाइफ को सेफ फील नहीं करती कियारा

कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहों के बारे में कहा कि ‘ऐसी अफवाहों की वजह से अपनी पर्सनल लाइफ को सेफ फील नहीं करती हूं। शुक्र है कि प्रोफेशनल फ्रंट पर मैंने कभी ऐसा एक्सपीरिएंस नहीं किया जिससे मेरी फैमिली प्रभावित हो। लेकिन पर्सनल फ्रंट पर जब दो लोगों को आपस में जोड़ा जाता है तब जानना चाहती हूं कि ऐसी अफवाहें कहां से आ रही हैं’ यही नहीं कियारा ने ये भी कहा कि ‘मेरी फैमिली अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करती लेकिन घटिया अफवाहों का असर उन पर पड़ता है नेचुरली। कियारा ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा परेशान करता है कि आप यहां काम करने आए हैं, इसलिए आप नहीं चाहते कि आपकी लाइफ के दूसरे पहलू स्पॉटलाइट में आए’। कियारा ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमे अपनी चमड़ी मोटी करनी होगी और आंखे बंद करनी होगी, क्योंकि इन अफवाहों का कोई अंत नहीं है, लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि इस मिर्च मसाले का सोर्स क्या है?

 

Kiara Siddharth Linkup Rumours : कियारा की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की स्क्रीनिंग पर भी पहुंचे थे सिद्धार्थ

बता दें कि गुरुवार को कियारा मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट की गई थी। इस फंक्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा को एक साथ डांस करते देखा गया। दोनों ने 2021 में फिल्म ‘शेरशाह’ में काम किया था। इनकी कई तस्वीरें एक साथ देखी गई थीं। इसी बीच इनके ब्रेकअप की खबर भी आई लेकिन एक बार फिर इनके डेटिंग की खबरें आ रही हैं। यही नहीं कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 175 करोड़ की कमाई की है और इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे थे।