Crime in Doon : दून में बढ़ता अपराध , 12 साल की मासूम के लिए हैवान बना डाक्टर का पति

Crime in Doon : खबर राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी से आ रही है जहांन थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न और उसके माता-पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। आपको बता दें इस मामले में दून की एक डॉक्टर के पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की ओर से इस मामले में जानकारी देते हुए यह बताया है कि डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया है कि वह एक महिला डॉक्टर के यहां घरेलू काम करती है महिला ने आगे बताया कि उसने अपनी 12 साल की बेटी को खेलने के लिए डॉक्टर के घर छोड़ा था। लेकिन 24 मई को डॉक्टर के पति ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया तब बेटी ने कुछ नहीं बताया वह उदास रहने लगी.

लेकिन 5 जून को उसने मां को बताया कि 24 मई को डॉक्टर के क्लीनिक पर जाने के बाद उसके पति ने अश्लील हरकतें की और बेडरूम में ले जाने लगा। महिला ने बताया उसकी बेटी किसी तरह घर पहुंची विरोध जताने पर बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंचे तो पति-पत्नी चलाने लगे। आरोप है कि डॉक्टर का पति नाबालिक के पिता पीटने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं थानाअध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी शेखर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।