4 Boys Drowned In Kapkot : मंगलवार की कपकोट से एक बुरी खबर सामने आई , दरअसल एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली की गोगिना के पास गदेरे में स्नान के दौरान 04 बच्चे बह गए हैं। जिसमे से 03 बच्चों के शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर लिए है व एक एक बच्चा लापता है।
सूचना मिलते है एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल पाया।
बताया जा रहा है कि तीन किशोर हल्द्वानी तथा 01 किशोर बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह अपने घर से नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में स्नान के लिए चले गए। पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण उक्त चारो किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए।
वहीं आज 14 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा एक बार फिर सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे का शव को गदेरे से बरामद किया गया व उसके उपरांत उक्त शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।