Uttrakhand Breaking : सावधान ! उत्तराखंड में फिर लौट रहा कोरोना, रोजाना बढ़ रहे मरीज

Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण दस्तक दे रहा है।एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटो में प्रदेश में कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं, जबकि 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 109 पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.68% है.

चिंता का विषय ये है कि राजधानी देहरादून में कोरोना का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है । बीते एक दिन देहरादून में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए है , जबकि हरिद्वार में 4, उधमसिंह नगर में 3, नैनीताल में 2, और टिहरी में 3 कोरोना का नया मरीज मिला है. इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. वहीं, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ कोरोना मुक्त हो गया है.