Shaheed Praveen Singh : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रवीण सिंह अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा लोगो का सैलाब, देखें तस्वीरें

Shaheed Praveen Singh : उत्तराखंड के वीर जवान प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर आज शनिवार को उनके पैतृक गांव टिहरी के पुनडोली पहुंचा शहीद जवान प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव में पहुंचा मानो गांव में कोहराम मच गया जवान बेटे का पार्थिव शरीर देखकर शहीद के परिजन बेसुध हो गए वही अपने जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे गांव में सैलाब उमड़ पड़ा।

Shaheed Praveen Singh :

आपको बता दें कि प्रवीण सिंह जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में निकली अपनी टीम का हिस्सा थे वही सर्च अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे इलाज के दौरान प्रवीण सिंह वीरगति को प्राप्त हो प्रवीण सिंह के शहीद होने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग उनके गांव पहुंचे और पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्रवीण सिंह को अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए गांव में लोगों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि जिसने भी यह भीड़ देखी वह देखता ही रह गया।