Uttarakhand Board Exams : उत्तराखंड बोर्ड की परिक्षाएं आज से शुरू हो रही है जिसको लेकर उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली है। बता दें कि परिक्षा को देखते हुए पहले ही परिक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया था और आज उसी टाइम टेबल के मुताबिक बच्चों को परिक्षा केन्द्र पहुंचना होगा ।
Uttarakhand Board Exams : दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू
उत्तराखंड में आज से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो रही है जिसको लेकर उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली है बता दे कि इस बार हाई स्कूल में 129785 छात्र बोर्ड की परीक्षाएं देंगे जबकि 12वीं के कुल 113170 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
Uttarakhand Board Exams : परीक्षार्थियों को समय से पहुंचना होगा
उत्तराखंड विद्यालय परिषद की ओर से पहले ही परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी परीक्षा को लेकर उत्तराखंड परिषद की तरफ से टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया गया था जिसके मुताबिक आज परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ेगा और उसी के मुताबिक परीक्षाएं चलेंगी।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड का वो ऐतहासिक किला जहां हुआ था महादेव और श्री कृष्णा का युद्ध