Udhamsinghnagar Toll Tax : उधमसिंहनगर में उस समय सनसनी मच गई जब टोल टैक्स मांगने पर कुछ सिरफिरे युवकों ने टोल टैक्स कर्मचारियों पर तलवारें चला दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Udhamsinghnagar Toll Tax : आसपास के लोगों ने 2 लोगों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
उधमसिंहनगर में दिनदहाड़े कुछ सिरफिरे लोगों ने टोल टैक्स कर्मचारियों पर टोल टैक्स मांगने पर ताबड़तोड़ तलवार से हमला कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच में पड़कर युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दरहसल सोमवार की सुबह कुछ युवकों की टोल टैक्स कर्मचारियों से कहासुनी हो गई और ये कहासुनी इतनी बढ़ गई की उन्होंने टोल कर्मचारियों पर तलवारों से हमला कर दिया।
Udhamsinghnagar Toll Tax : टोल प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर
बताया जा रहा है कि कार रुद्रपुर से किच्छा की ओर आ रही थी इस दौरान 11 नंबर टोल लेन में टोल न देने पर जब उसे रोका गया तो कार में सवार एक धर्म के लोगों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और उसके बाद तलवारें निकाल ली। इस घटना में टोल कर्मचारी अजय और अरुण जख्मी हो गए। जिसके बाद कर्मचारियों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस चौकी में दिया गया। मामले में टोल प्रबंधक राहुल शर्मा की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े : रमजान में जुमे की छुट्टी के मुद्दे ने फिर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाई सन्यास की मांग तो हरदा ने दिया ये जवाब