Balaji Seva Samiti Completes 10 years : श्याम-बाबा के शीश के दान की कथा का जब सजीव चित्रण किया गया तो पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। दिल्ली से आये कथावाचक मुकेश गोयल ने अखण्ड ज्योति पाठ के अनुसार संगीतमय कथा सुनाई तो वहीं कलकत्ता से आई कलाकारों की टीम ने इस पर सुंदर प्रस्तुति दी।
Balaji Seva Samiti Completes 10 years : ब्लेसिंग फार्म में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से रविवार को पथरीबाग चौक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म में श्री श्याम बाबा के शीश के दान की कथा-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश गोयल की ओर से संगीतमय कथा शुरू करते ही भक्तजन झूम उठे। उन्होंने अखण्ड ज्योति पाठ के अनुसार श्याम बाबा की जीवनी का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से श्याम बाबा की मां शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजन करती है। किस तरह से श्याम-बाबा शीशदान करते हैं। कथा अलग-अलग भावों से भरी तो श्रद्धालु कभी भावुक तो कभी झूमते हुए नजर आए।
Balaji Seva Samiti Completes 10 years : श्री बालाजी सेवा समिति को पूरे हुए 10 साल

वहीं कलकत्ता के कलाकारों की ओर से दी गई अलग-अलग प्रस्तुति ने कथा को और भी खूबसूरत बना दिया । इस मौके पर श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ये आयोजन करवाया जा रहा है। बताया कि उत्तराखंड में पहली बार श्याम बाबा के शीश दान की लीला का वर्णन कार्यक्रम हो रहा है। समिति के सचिव मनोज खण्डेलवाल ने बताया कि समिति धार्मिक गतिविधियो में बेहद आगे रहती है। साथ ही समिति की ओर से गौ-सेवा भी की जाती है।
ये भी पढ़े : राजेश्वर पैनोली और भीम आर्य ने की भाजपा में घर वापसी