CM Dhami In Haridwar : हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिया ये तौहफा

CM Dhami In Haridwar : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही इस दौरान उन्होंने 528 ईडब्ल्यूएस आवास की सौगात दी साथ ही भूमि पूजन कर योजना का शिलान्यास भी किया।

CM Dhami In Haridwar : गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने सबसे पहले गेंडीखाता क्षेत्र के बसुचंदपुर में कृष्णआयन गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पर्व में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गौरक्षण के क्षेत्र में उनकी सरकार लगातार काम कर रही है साथ ही यह गौरक्षाशाला गौ माता की रक्षा और पालन का कार्य निरंतर कर रही है। उन्होंने ​कहा कि गौ रक्षा के लिए सरकार हमेशा से आगे रही है और आगे भी ऐसे ही करती रहेगी।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते हुई रद्द

CM Dhami In Haridwar : सीएम पुष्कर ने पूर्व सीएम एन डी तिवारी को किया याद

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने भाषण में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के प्रति प्रेम दिखाया। उन्होंने नारायण दत्त तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि एनडी तिवारी ने उत्तराखंड ही नही सम्पूर्ण भारत वर्ष के लिए बहुत योगदान दिया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास की शुरुआत उन्होंने ही की थी जिसमें सिडकुल उत्तराखंड को उनका बेहतर तौहफा रहा। सीएम ने कहा कि एनडी तिवारी ने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है इसलिए भाजपा की सरकार ने उन्हें मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मना दिया है लेकिन कांग्रेस के लोग उन्हें भूल गए हैं।