CM Pushkar Gift To Uttarkashi : चुनाव से पहले ही उत्तरकाशी वासियों को सीएम पुष्कर ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के नौगांव में काश्तकारों को कृषि निवेश बाजार समिति की अत्याधुनिक मंडी की सौगात दी है। 934.05 करोड़ से बनने वाली इस अत्याधुनिक मंडी का सीएम पुष्कर ने सोमवार को उत्तरकाशी दौरे के दौरान शिलान्यास किया।
अत्याधुनिक मंडी की उत्तरकाशी वासियों को सौगात
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी दौरे पर रहे इस दौरान सीएम पुष्कर बड़कोट हेलिपैड पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ ही पुष्कर सिंह धामी जिन्दाबाद के नारों के दौरान जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सीएम पुष्कर सीधे नौगांव पहुंचे जहां उन्होंने 6471.31 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया जिनमें कुषि मंडी, सीए कोल्ड स्टोरेज सहित 15 योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सीएम पुष्कर ने 9 योजनाओं का लाकार्पण भी किया जो 1737.46 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 8523.55 लाख की योजनाओं का तौहफा उत्तरकाशी वासियों को दिया।
CM Pushkar Gift To Uttarkashi :

CM Pushkar Gift To Uttarkashi : किसानों के उत्थान के लिए राज्य में चल रही कई तरह की योजनाएं
जनता को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार लगातार प्रदेश में विकास के काम कर रही है और किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चला रही है जिसका सीधे तौर पर किसानों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनता के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में सरकार लगातार काम भी कर रही है।
ये भी पढ़ें : भगवान हनुमान के इस मंत्र जाप से भूत पिचाश नहीं रहेंगे निकट और संकट कटेंगे विकट से विकट