CM Dhami Unity Race : युवा मुख्यमंत्री का दिखा युवा जोश, रन फॉर यूनिटी दौड़ में सीएम पुष्कर ने भी लगाई दौड़

CM Dhami Unity Race : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर देहरादून में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयो​जन किया गया जिसका फ्लैग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान सीएम पुष्कर ने भी युवाओं के साथ दौड़ में भा​ग लिया और उनका उत्साह बढ़ाया।

CM Dhami Unity Race : सीएम पुष्कर के साथ विधायक खजान दास ने भी दौड़ में किया प्रतिभाग

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रन फॉर यूनिटी की शुरूआत की गई। इसी क्रम में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन राजधानी देहरादून में भी किया गया। 7 किलोमीटर तक लंबी इस दौड़ में सीएम पुष्कर ने भी दौड़ में भी प्रतिभाग किया साथ ही युवाओं का उत्साह भी बढ़ाया। इस दौरान सीएम पुष्कर के साथ विधायक खजान दास व भारतीय युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी मौजूद रही।

ये भी पढ़े : विकासनगर के चकराता तहसील में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों से ज्यादा लोगों के मरने की सूचना

CM Dhami Unity Race : एकता और अखंडता का संदेश देगी रन फॉर यूनिटी

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जिस प्रकार से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया था उसके लिए देश उनका हमेशा ऋणि रहेगा। सीएम पुष्कर ने कहा कि पीएम मोदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यू​निटी की शुरूआत की है और उसी क्रम में आज देहरादून में भी इस दौड़ का आयोजन किया गया। सएम ने कहा ये दौड़ निश्चित रूप से हमारे लिए एकता और अखंडता का संदेश है और ये भारत को और ये दौड़ मजबूत और श्रेष्ठ भारत की ओर हमारे कदम और मजबूत करने का काम करेगी।