Shamsher Singh : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की हुई जीत, कर्मकार कल्याण बोर्ड से हटाए गए शमशेर सत्याल

Shamsher Singh : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास माने जाने वाले कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच चल रही कोल्ड वॉर ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है बता दें कि सरकार ने हरक सिंह रावत की बात मानते हुए शमशेर सिंह को कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।इसके साथ ही शासन ने बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए सचिव श्रम हरबंस सिंह को बोर्ड के अध्यक्ष और पीसीएस डॉ अभिषेक त्रिपाठी को सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है । आपको बता दें मंत्री हरक सिंह रावत और सत्याल के बीच यह लड़ाई लंबे समय से चल रही थी । माना जा रहा है कि इस लड़ाई में हरक सिंह रावत की जीत हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्मकार कल्याण बोर्ड 2020 में तब सुर्खियों में आया था । जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से कर्मकार कल्याण बोर्ड का चार्ज वापस लेते हुए अपने करीबी शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष बना दिया था। इस बात पर मंत्री हरक सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई थी और वे तब से ही यह प्रयास कर रहे थे कि सत्याल से यह पद वापस लिया जाए लिबाज़ा उनके प्रयास अब सफल हुए हैं।

ये भी पढ़े : Murder In Vikasnagar : विकासनगर में बदमाशों के हौंसले बुंलद, चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या

Shamsher Singh  : गृह मंत्री अमित शाह से भी हुई थी सत्याल मुद्दे पर बात

हरक सिंह रावत ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और इस मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए हरक सिंह रावत ने शमशेर सिंह सत्याल मुद्दे पर भी हमेशा से बात की थी

त्रिवेंद्र सिंह रावत को लगा बड़ा झटका

शमशेर सिंह सत्याल के हटने से त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़ा झटका लगा है। इसलिए कि क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही  शमशेर सिंह सत्याल को कर्मकार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था उनके अध्यक्ष बनने के बाद साइकिल वितरण घोटाला, कोटद्वार में ईएसआई अस्पताल के लिए एडवांस में कंपनी को ₹20 करोड़ जारी करने का सत्याल ने विशेष ऑडिट कराया था, इतना ही नहीं सतपाल ने बोर्ड में संविदा पर लगे 40 कर्मियों को भी हटा दिया था बता दे कर्मकार बोर्ड का ये घोटाला  अभी तक हाई कोर्ट में चल रहा है।