Sports Day in uttrakhand : राष्ट्रीय खेल दिवस उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग एवं उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ का फ्लैग आॅफ किया और साथ ही भाग भी लिया।
Sports Day in uttrakhand : ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ में सीएम धामी ने भी लिया भाग
उत्तराखंड के कई जिलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं इसी क्रम में आज राजधानी देहरादून में भी खेल विभाग एवं उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और गांधी पार्क से रन का फ्लैग आॅफ करके रवाना किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन में भाग लिया और काफी आगे तक खिलाड़ियों के साथ रन में हिस्सा लिया इस दौरान सीएम पुष्कर के साथ देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा समेत भाजपा के कई नेताओं ने भी रन में हिस्सा लिया।
जरुर पढ़े : heavy rains : देहरादून के दो क्षेत्रों में बारिश से ढ़हा पुश्ता, कई लागों को आईं चोटें
Sports Day in uttrakhand : खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास करेगी सरकार
‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ी हमारे प्रदेश व देश की शान हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी। सीएम धामी ने ये भी कहा कि राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है जिसमें खिलाड़ियों की तैयारी के लिए संसाधनों की किसी भी प्रकार से कमी ना रहे ये सरकार का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी और खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार के संसाधनों का आभाव ना रहे इसका भी ख्याल रखेगी।
सीएम पुष्कर ने प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हॉकी खिलाड़ी दिवंगत मेजर ध्यानचंद को भी याद किया और उनके द्वारा खेल की दुनिया में दिए गए अविस्मरणीय योगदान का भी बखान किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी ने खेल की दुनिया को अलग ही पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया था। खेल की दुनिया में उनके अहम योगदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें खेल को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।