Uttarakhand DLED tranies : उत्तराखंड में 19 माह से अपनी नियुक्ति की बाट जोह रहे डायट प्रशिक्षित लगातार प्रर्दशन कर रहे है । लेकिन आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रशिक्षितो ने अनोखे अंदाज में प्रर्दशन किया । आपको बता दें, कि आज डायट प्रशिक्षित शिक्षा निदेशालय परिसर में एकत्रित हुए और नियुक्ति की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस ख़ास अवसर पर देश में एकता और अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए डायट रुड़की (हरिद्वार) के प्रशिक्षित गौरव कुमार यादव ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नंगे पैर रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से घंटाघर होते हुए ISBT का चक्कर लगाते हुए शिक्षा निदेशालय मे उपस्थित हुए। इस पूरी मैराथन दौड़ में गौरव जी ने 25km की दूरी तय की। इसके साथ ही गौरव यादव ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व को बताते हुए सरकार से प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 को शीघ्र पूर्ण करने का निवेदन भी किया।
प्रशिक्षित धर्मेंद्र ने बताया कि विगत 10 दिनों से वे धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जिस कारण आज स्वतंत्रता दिवस उनको निदेशालय परिसर में ही मनाना पड़ा। यदि सरकार अपने वादे के अनुसार समय पर भर्ती पूरी करते तो वे भी आज ये पर्व अपने विद्यालयों में मना रहे होते । इस दौरान उन्होंने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रदान करने की मांग भी की।
Uttarakhand DLED tranies : प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र नैलवाल ने बताया कि अगर उनकी मांगों को सरकार ने गंभीरता से नही लिया तो वे जल्द ही आंदोलन को ओर उग्र करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दूं, कि डायट डीएलएड प्रशिक्षित विगत 6 अगस्त से शिक्षा निदेशालय परिसर में दिन रात्रि के धरने में बैठ कर अपनी प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूर्ण करने की अपनी मांग पर आन्दोलनरत हैं। लगातार चल रहे क्रमिक अनशन के सातवें दिन मनोज जोशी,देवेंद्र कोरंगा, भानु प्रताप, पवन कुमार बैठे