20 houses Cracked In Karnprayag : कर्णप्रयाग में बारिश से 20 से अधिक घरों में दरार से जर्जर हो रहे मकान, खतरे की जद में जान

 20 houses Cracked In Karnprayag : उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से लोग बेहाल हैं कुछ ऐसा ही मंजर कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में भी देखने को मिल रहा है जहां 20 से अधिक मकानों में दरारे पड़ने लगी है। जिसके चलते लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो गए है।

घर छोड़ने पर मजबूर ग्रामीण

उत्तराखंड में बारिश का दौर बदस्तूर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश के तांडव से जहां कई जगहों पर भुस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही है तो वहीं कई जगहों पर नदियों के उफान पर आने से पुल टूटने के साथ ही सड़कों के टूटने की ख़बरे लगातार सामने आ रही है कुछ ऐसा ही मंजर कर्णप्रयाग में भी देखने को मिल रहा है जहां भारी बारिश के चलते अब जर्जर हुए मकानों में दरारे पड़ने लगी है। बता दें कि कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में 20 से अधिक मकानों में बारिश के कारण दरारे पड़ने लगी है जिसके कारण पानी के रिसाव के चलते घरों में रखा सामान तो ख़राब हो ही रहा है बल्कि जान भी खतरे में दिखाई पड़ रही है जिस कारण लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

पुश्ते की कटिंग के चलते दरार पड़ने का लगाया आरोप

ये भी पढ़ें : Broken Bridge in Ranipokhari : रानीपोखरी में टूटे पुल की विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम से फोन के जरिए ली जानकारी, दिए ये अहम निर्देश

20 houses Cracked In Karnprayag : घरों में दरार पड़ने को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एनएच पर पुश्ते की कटिंग के चलते उनके घरों में दरारे पड़ने लगी है। ग्रमीणों का कहना है कि जिस समय एनएच के लिए कटिंग का काम चल रहा था उस समय उनके घरों की दीवारें कंपन से कमजोर हो गई थी और आज स्थिति ये है की घरों में बड़ी—बड़ी दरारें पड़ गई है जिससे उनकी जान जोखिम में तो है ही साथ ही बारिश से बचने के लिए भी उनके पास कोई ठिकाना नहीं बचा है जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 20 houses Cracked In Karnprayag : ग्रामीणों ने प्रशासन से विस्थापन की उठाई मांग

बारिश के कारण हादसों को न्यौता देते घरों को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से विस्थापन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं रह गया है और उनको अब प्रशासन द्वारा विस्थापित किया जाए। वहीं ग्रामीणों की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने मौके का जाकर निरीक्षण किया और साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया की अगले 2 से 3 दिनों में प्रशासन, भूगर्भ, जलसंस्थान, लोनोवि और एनएच द्वारा घरों का स्थलीय सर्वेक्षण किया जाएगा और उसके बाद इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Karnaprayag is a city and municipal board in the Chamoli District