बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक, सीएम धामी ने भी किया प्रतिभाग

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर चल रही प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक में शिरकत करने पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र को जबसे संगठन की कमान मिली है उसके बाद यह पहली बैठक आज प्रदेश पदाधिकारियो की हो रही है , प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में हरिद्वार में हुए पंचायत चुनावों में पार्टी ने सभी रिकार्ड तोड़ने का काम किया आज पदाधिकारियो की बैठक में भी आगामी चुनावों में पार्टी वेहतर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार करेगी इसके लिए हम सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते है।