गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के हालात पर चर्चा की। इधर राजधानी के सियासी हलकों में इस मुलाकात के निहितार्थ टटोले जाने लगे। हालांकि मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

सीएम कैंप से जुड़े लोगों का कहना है कि लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान के बारे में बताया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबंधन, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी। पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।