ऋषिकेश में बढ़ता लंपी वायरस का खतरा, 7 गायों की मौत

ऋषिकेश में भी लंपी वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं। क्षेत्र में 45 दिनों के भीतर अब तक 7 गायों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है. जबकि, करीब 130 मवेशी लंपी से ग्रसित हैं. पशु चिकित्सकों का दावा है कि 170 मवेशी संक्रमण होने के बाद इलाज से ठीक भी हुए हैं, लेकिन फिलहाल यह संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।